फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: ससुर और पति के बाद गांव के लिए ढाल बनीं सीमा

Wed, 14 Oct 2026 12:50 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। पुलिस लाइन का मैदान। सीएम के मंच के सामने सैकड़ों पुरुष ग्राम प्रहरियों के बीच सिर पर लाल साफा और जिम्मेदारियों का बोझ उठाए एक महिला दिखी। मानों वह नवरात्र में मां दुर्गा की असीम शक्ति को चरितार्थ कर रही हो। बात करने पर पता चला कि वह नवाबगंज के गांव तिहार जागीर की ग्राम प्रहरी सीमा देवी हैं।
विज्ञापन

सीमा देवी के संघर्ष की कहानी हर किसी को द्रवित कर देगी। उन्होंने बताया कि पहले उनके ससुर अंगन लाल ग्राम प्रहरी थे। वर्ष 2018 में उनके निधन के बाद पति सूरज पाल ने यह जिम्मेदारी संभाली। परिवार अभी इस सदमे से उबर भी नहीं पाया था कि वर्ष 2021 में सड़क हादसे ने सीमा का सिंदूर भी मिटा दिया। अब दो बेटों और एक बेटी की परवरिश के साथ गांव की सुरक्षा की जिम्मेदारी भी उनके कंधों पर आ पड़ी।
विषम परिस्थितियों में हार मानने के बजाय उन्होंने ग्राम प्रहरी का दायित्व संभाला। उनके लिए जिम्मेदारियां सिर्फ गांव की निगरानी तक सीमित नहीं हैं। वह अपने बच्चों की परवरिश करने के साथ खेती-किसानी के काम भी संभालती हैं। खेतों में मेहनत करने से लेकर गांव की सुरक्षा का दायित्व निभाने तक, वह हर मोर्चे पर जुटी रहती हैं। पति के जाने के बाद उन्होंने परिवार को बिखरने नहीं दिया और अपने हौसले से जिंदगी को नई दिशा दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें