फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: प्यार में मिला धोखा तो प्रेमिका ने फंदा लगाकर दी जान, सुसाइड नोट में प्रेमी को ठहराया जिम्मेदार

Sun, 19 Apr 2026 03:06 AM IST
बरेली ब्यूरो अमर उजाला ब्यूरो, बरेली

सार

बरेली के किला छावनी इलाके में एक युवती ने आत्महत्या कर ली। उसका शव फंदे से लटका मिला। पुलिस को एक सुसाइड नोट भी मिला है, जिसमें उसने प्रेमी को मौत का जिम्मेदार बताया है। 
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बरेली के किला छावनी इलाके के फूलबाग में एक युवती ने फंदा लगाकर जान दे दी। उसने जो सुसाइड नोट छोड़ा, उसमें आत्महत्या का जिम्मेदार प्रेमी को ठहराया गया है। किला थाने में रिपोर्ट दर्ज कर पुलिस ने प्रेमी को गिरफ्तार कर लिया। कोर्ट ने उसे जेल भेज दिया।

विज्ञापन


किला थाने के इंस्पेक्टर क्राइम वीरेंद्र कुमार ने बताया कि फूलबाग में बीस साल की युवती का शव घर में फंदे से लटका मिला। सुसाइड नोट में युवती ने पड़ोसी अजय के साथ चार वर्षों से प्रेम संबंध होने की बात लिखी है। युवक पर शादी का वादा पूरा न करने का आरोप लगाया गया है और उसे इस कदम के लिए जिम्मेदार ठहराया है।

पुलिस ने शव का पोस्टमॉर्टम कराया तो लटकने से आत्महत्या की पुष्टि हुई। युवती के पिता की तहरीर पर पुलिस ने अजय और उसकी दो बहनों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली। पुलिस ने किला नदी की पुलिया से अजय को गिरफ्तार कर लिया। अजय के मुताबिक, युवती से उसका प्रेम प्रसंग था लेकिन उसके परिजन शादी के लिए राजी नहीं थे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें