फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नौ कोरोना पॉजिटिव मिलने के बाद ग्रीन से रेड जोन में आने का खतरा

विज्ञापन
After getting nine corona positive, danger of coming from green to red zone
विज्ञापन
लखीमपुर खीरी। निघासन में क्वारंटीन किए गए 17 में नौ मजदूरों की बुधवार रात कोरोना पॉजिटिव रिपोर्ट आते ही यहां जिला प्रशासन में अफरातफरी मच गई। इतनी संख्या में कोरोना पॉजिटिव मिलने से जिले के ग्रीन से रेड जोन में आने का खतरा बढ़ गया है।
विज्ञापन

इस समय महाराष्ट्र, गुजरात, हरियाणा आदि राज्यों के अलावा विभिन्न जिलों में फंसे मजदूर ट्रेनों से सीतापुर और वहां से बसों के जरिए यहां लाए जा रहे हैं। अब तक करीब 10 हजार मजदूर यहां लाए जा चुके हैं। सभी की थर्मल स्क्रीनिंग कर संबंधित तहसील में भेजा गया है। इनमें से ही यह मजदूर धरावी (महाराष्ट्र) से यहां लाए गए थे। जिनमें 17 मजदूरों को निघासन के क्वारंटीन सेंटर पर क्वारंटीन किया गया था। यह सभी ढकेरवा नानकार निवासी हैं। जिनके सैंपल लेकर जिला प्रशासन ने लखनऊ जांच के लिए भेजे थे। जिनकी बुधवार रात कोरोना पॉजिटिव रिपोर्ट आई।
जिलाधिकारी शैलेंद्र कुमार सिंह ने बताया कि क्वारंटीन सेंटर पर सुरक्षा बढ़ा दी गई है। कोरोना पॉजिटिव मजदूरों को अन्य मजदूरों से अलग कर दिया गया गया। इसके अलावा इनकी देखरेख कर रहे स्टाफ को सतर्क करते हुए मजदूरों और स्टाफ के संपर्क में आए लोगों के भी सैंपल लिए जा रहे हैं। डीएम ने कहा क्योंकि सभी मजदूर क्वारंटीन हैं, इसलिए इनके संपर्क में किसी ग्रामीण के आने की संभावना नहीं है। फिर एहतियात बरते जाने की जरूरत है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें