फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: चार दिन बाद लूट की रिपोर्ट छिनैती में दर्ज की, इंस्पेक्टर के खिलाफ जांच शुरू

विज्ञापन
विज्ञापन
दिनदहाड़े महिला साइकोलॉजिस्ट के घर में घुसकर मोबाइल फोन लूटने का मामला
विज्ञापन

बरेली। घर में घुसकर लूट के मामले को चार दिन के बाद छिनैती में दर्ज किए जाने के मामले में इंस्पेक्टर प्रेमनगर राजबली की कार्यप्रणाली सवालों के घेरे में आ गई है। सीओ प्रथम आशुतोष शिवम की रिपोर्ट पर एसएसपी अनुराग आर्य ने इंस्पेक्टर के खिलाफ जांच का आदेश दिया है।
विज्ञापन

प्रेमनगर थाना क्षेत्र के राजेंद्रनगर स्थित पीडब्ल्यूडी की आवास विकास कॉलोनी में रहने वाली साइकोलॉजिस्ट रेनू बाला की तैनाती पीलीभीत में है। 22 दिसंबर को दोपहर वह घर में अकेली थीं। इसी दौरान अज्ञात युवक खुद को पीडब्ल्यूडी का मेंटेनेंस कर्मचारी बताकर उनके घर में घुस आया। उसने रेनू बाला से हाथापाई की और मोबाइल फोन लूट कर भाग गया। उन्होंने प्रेमनगर थाने में तहरीर दी, लेकिन पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज नहीं की। चार दिन के बाद मामले की रिपोर्ट छिनैती की धाराओं में दर्ज कर ली गई। मामले की जांच में सीओ प्रथम ने घटनाक्रम, धाराओं के चयन और एफआईआर में देरी को गंभीर मानते हुए रिपोर्ट एसएसपी को भेज दी। इसके बाद एसएसपी ने इंस्पेक्टर के खिलाफ जांच का आदेश दिया है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें