फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: आद्या सिंह बनीं मई क्वीन, अनुष्का रहीं रनरअप, बरेली क्लब में हुआ आयोजन

Sun, 24 May 2026 11:08 AM IST
Mukesh Kumar संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली

सार

बरेली क्लब में शनिवार शाम मई क्वीन बॉल-2026 का आयोजन हुआ। आद्या सिंह ने यह खिताब जीता। अनुष्का आनंद पहली और श्वेता सिंह दूसरी रनर अप रहीं। प्रतियोगिता में 20 युवतियों ने भाग लिया। 
विज्ञापन
मे क्वीन बॉल-2026 प्रतियोगिता की प्रतिभागी। - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बरेली क्लब में शनिवार की शाम मई क्वीन (मे क्वीन बॉल-2026) के नाम रही। इसमें 20 युवतियों ने प्रतिभाग किया। एक के बाद एक तीन मुख्य राउंड हुए। पहला पड़ाव प्रस्तुतीकरण के बाद शुरू हुआ। इसके बाद रैंप वॉक व टैलेंट राउंड हुआ। अंत में प्रश्नोत्तरी राउंड में प्रतिभागियों से दिलचस्प सवाल-जवाब हुए। अंत में जीत का ताज आद्या सिंह के सिर सजा। अनुष्का आनंद पहली और श्वेता सिंह दूसरी रनर अप रहीं।

विज्ञापन




इससे पहले हुए टैलेंट राउंड में प्रतिभागियों ने गीत, कविता व डांस के माध्यम से अपनी प्रतिभा दिखाई। इससे पूर्व रैंप वाक में प्रतिभागियों ने आकर्षक वेश भूषा से सभी दर्शकों को मंत्रमुग्ध किया। 20 प्रतिभागियों में से टॉप-10 युवतियां चुनी गईं। इसमें अनुष्का आनंद, हर्षिता नेगी, शीतल सिंह, कविता थापा, आद्या मिश्रा, महिमा सिंह, मानसी भदौरिया, सौम्या विश्वकर्मा, स्नेहा, आद्या सिंह रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके बाद प्रश्नोत्तरी राउंड हुआ, फिर विशेष खिताब दिए गए। इसमें मिस फोटोजेनिक आद्या मिश्रा, मिस रैंप वॉक ऐश्वर्या राय, मिस टैलेंटेड हर्षिता नेगी, मिस फैशन आइकॉन मानसी भदौरिया, मिस इंटलेक्चुअल महिमा सिंह, मिस चार्मिंग मोनिका थापा, मिस ब्यूटीफुल हेयर उन्नति देवी रहीं। अंत में आयोजकों ने विजेता की घोषणा की। विजेताओं की तजपोशी पिछले वर्ष की विजेता प्राची और द्वितीय उप विजेता स्नेहा ने की। इस दौरान बरेली क्लब के निदेशक अनंतवीर सिंह सहित अन्य पदाधिकारी मौजूद रहे।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें