फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: अज्ञात वाहन की टक्कर से युवक की मौत

Tue, 09 Jun 2026 11:37 PM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
विज्ञापन
विज्ञापन
फतेहगंज पूर्वी। राष्ट्रीय राजमार्ग पर मंगलवार रात 10:30 बजे के उचसिया मोड़ पर अज्ञात वाहन की टक्कर से सड़क पार कर रहे युवक की मौत हो गई। हादसे में उसका सिर कुचल जाने से शिनाख्त में परेशानी हुई। उसकी उम्र 34-35 वर्ष प्रतीत हो रही है। सूचना पर गई पुलिस ने शव को मोर्चरी में रखवाया है। थाना प्रभारी राजकुमार सिंह ने बताया कि युवक के पास मिले मोबाइल फोन पर मां का फोन आ रहा था। उनसे बात करने पर पता लगा कि युवक भमोरा के गांव देवचरा निवासी अतीक है। वह ट्रक चालक था। सीसी कैमरे की फुटेज से अज्ञात वाहन की तलाश की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें