फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: पेंशन घोटाले में तत्कालीन डीपीओ समेत नौ कर्मियों को प्रतिकूल प्रविष्टि

Sat, 13 Jan 2024 03:20 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। सुहागिन महिलाओं को विधवा दर्शाकर पेंशन के नाम पर 6.5 लाख रुपये हड़पने के मामले में जिला प्रोबेशन अधिकारी (डीपीओ) और बीडीओ समेत नौ कर्मचारियों को प्रतिकूल प्रविष्टि दी गई है। जांच में अधिकारियों व कर्मचारियों संलिप्तता पाए जाने पर डीएम ने सभी से जवाब तलब किया। उन्होंने सफाई दी और खुद को निर्दोष बताने का प्रयास किया, लेकिन इससे संतुष्ट न होने पर डीएम ने यह कार्रवाई की है।
विज्ञापन

रामनगर ब्लॉक के गाेठा खंडुआ गांव में 46 सुहागिन महिलाओं ने मिलीभगत कर खुद को विधवा दर्शाकर 6.5 लाख रुपये पेंशन के नाम पर हड़प लिए थे। माना गया कि अधिकारियों व कर्मचारियों ने अपने पद के दायित्व को नहीं निभाया। शासकीय कार्याें में लापरवाही बरती। इसलिए घपलेबाजी हुई।
तत्कालीन डीपीओ नीता अहिरवार, रामनगर ब्लॉक के तत्कालीन बीडीओ आशीष पाल, तत्कालीन पटल सहायक अनुज कुमार वर्मा को विशेष प्रतिकूल प्रविष्टि दी गई है। पटल सहायक का एक साल का वेतन अस्थायी रूप से रोका गया। जिला प्रोबेशन कार्यालय में संविदा पर तैनात चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी अभिषेक सारस्वत की सेवाएं समाप्त की गईं हैं। तत्कालीन ग्राम पंचायत विकास अधिकारी सुरेंद्र कुमार, कुलदीप, करन सिंह, सिद्धार्थ त्रिपाठी, सुगम कुमार, ग्राम पंचायत अधिकारी विपिन कुमार सक्सेना को विशेष प्रतिकूल प्रविष्टि देने के साथ एक वर्ष का वेतन रोका गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें