फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: परीक्षा ड्यूटी से अनुपस्थित रहने वाले 24 शिक्षकों को प्रतिकूल प्रविष्टि

विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। बेसिक शिक्षा विभाग ने प्रारंभिक अर्हता परीक्षा (पीईटी) 2025 में ड्यूटी से अनुपस्थित रहने वाले 24 प्राथमिक और उच्च प्राथमिक विद्यालयों के शिक्षकों के खिलाफ कार्रवाई की है। जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी संजय सिंह ने इन सभी शिक्षकों के सेवा अभिलेख में वर्ष 2025-26 के लिए प्रतिकूल प्रविष्टि दर्ज करने का आदेश दिया है।
विज्ञापन

यह कार्रवाई जिला विद्यालय निरीक्षक के छह सितंबर को जारी पत्र के बाद की गई। पत्र में बताया गया था कि उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग की ओर से छह और सात सितंबर को आयोजित की गई प्रारंभिक अर्हता परीक्षा (पीईटी) में जिलाधिकारी के आदेश पर कई परिषदीय शिक्षकों की ड्यूटी पर लगाई गई थी, लेकिन कुछ परीक्षा केंद्रों पर शिक्षकों के अनुपस्थित रहे। संबंधित परीक्षा केंद्रों के प्रधानाचार्यों ने अनुपस्थित रहे शिक्षकों की सूची जिला विद्यालय निरीक्षक को सौंपी थी। इसी संदर्भ में जिला विद्यालय निरीक्षक ने अनुपस्थित शिक्षकों के खिलाफ विभागीय कार्यवाही करने का निर्देश दिया था। बेसिक शिक्षा अधिकारी ने इस मामले को गंभीरता से लेते हुए ड्यूटी से अनुपस्थित रहने और परीक्षा में व्यवधान डालने के लिए जिम्मेदार पाए गए 24 शिक्षकों को प्रतिकूल प्रविष्टि प्रदान की है। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें