फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: गन्ना उत्पादन बढ़ाने के लिए बताए उन्नत खेती के तरीके

विज्ञापन
विज्ञापन
किसान गोष्ठी में फसल को कीटों से बचाव के लिए बताए उपाय
विज्ञापन

दुनका। ग्राम इटौवा, बस ई और गहवरा में मंगलवार को किसान गोष्ठी का आयोजन किया गया। गोष्ठी की अध्यक्षता पूर्व वैज्ञानिक वीसी जादौन ने की। इसमें कई गांवों के करीब 140 किसान शामिल हुए।
विज्ञापन

पूर्व वैज्ञानिक वीसी जादौन ने किसानों को गन्ने का उत्पादन बढ़ाने के लिए ट्राइकोडर्मा के प्रयोग, बोआई में लाइन से लाइन की दूरी चार फुट या इससे अधिक रखने समेत कई सलाह दी। उन्होंने संतुलित उर्वरकों के प्रयोग के साथ प्रमुख कीट, रोगों की पहचान और बचाव के उपाय भी बताए। सीनियर सीएम मोहन स्वरूप गंगवार ने शीतकालीन गन्ना बोआई के लिए मिल की ओर से दी जा रही सुविधाओं की जानकारी दी। गोष्ठी में किसानों ने गन्ने की खेती से संबंधित समस्याएं रखीं, जिनका विशेषज्ञों ने समाधान बताया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें