बरेली। जंक्शन के प्लेटफार्म नंबर दो स्थित बाक्स रूम में अवैध वेंडरों का सामान भरा देख निरीक्षण को आए एडीआरएम हितेंद्र मल्होत्रा बिफर पड़े। उन्होंने साथ चल रहे मातहतों से इसकी वीडियोग्राफी भी कराई। इससे पहले चनेहटी स्टेशन के निरीक्षण के दौरान उन्होंने तौल मशीन चेक की।
बृहस्पतिवार दोपहर डेढ़ बजे एडीआरएम बरेली जंक्शन पहुंचे। टिकट विंडो, पार्सल हाउस, एसएस कक्ष, प्लेटफार्म नंबर एक, दो का उन्होंने निरीक्षण किया। पार्सल हाउस का सामान प्लेटफार्म पर बिखरा मिला। प्लेटफार्म नंबर दो पर गंदगी देख एसएस आरबी सक्सेना को साफ-सफाई के निर्देश दिए। इससे पहले एडीआरएम ने चनेहटी स्टेशन का निरीक्षण किया। माल गोदाम, शेड रूम आदि में खामियां पाए जाने पर अधीनस्थों को सुधार के निर्देश दिए। इसके बाद एडीआरएम दोपहर दो बजे कुंभ एक्सप्रेस से मुरादाबाद चले गए।