बरेली। शहर में 26 सितंबर को हुए बवाल के दौरान पार्षद अनीस सकलैनी का इनामी बेटा अदनान युवाओं और किशोरों को पुलिस पर पथराव और हिंसा करने के लिए उकसा रहा था। एसएसपी ने बताया कि अदनान सकलैनी 26 सितंबर को नई उम्र के लड़कों को हिंसा के लिए उकसा रहा था। उसने फोन कॉल और व्हाट्सएप मेसेज करके लड़कों को इस्लामिया मैदान चलने के लिए कहा था। पुराने शहर में पुलिस ने जब भीड़ को तितर-बितर करना शुरू किया तो अदनान ने लड़कों को पथराव करने के लिए उकसाया था। उसका कहना था कि तुम लोग उग्र हो जाओगे तो पुलिस बैकफुट पर आ जाएगी। लड़कों को उकसाने से संबंधित अदनान के वीडियो फुटेज भी पुलिस को मिले हैं।दो इनामी आरोपी दो-दो थानों से हैं वांछित
सातों इनामी आरोपी तीन अलग-अलग थानों में दर्ज मुकदमों में वांछित हैं। नायाब उर्फ निम्मा, बबलू खान, नदीम, अदनान सकलैनी और साजिद सकलैनी बारादारी थाने से वांछित हैं। बबलू खान और नदीम सगे भाई हैं। अल्तमस रजा प्रेमनगर और बारादरी थाने से वांछित हैं। अफजाल बेग किला और बारादरी थाने से वांछित हैं। ब्यूरो