बरेली। रुहेलखंड विश्वविद्यालय की ओर से स्नातक पाठ्यक्रमों में ऑनलाइन पंजीकरण के माध्यम से होने वाले प्रवेश की तिथि विस्तारित कर दी गई है। कुलसचिव संजीव कुमार के अनुसार विश्वविद्यालय परिसर व संबद्ध कॉलेजों में स्नातक स्तर पर ऑनलाइन प्रवेश किए गए।
इसमें 30 व 31 अगस्त को पुलिस भर्ती परीक्षा होने से अधिकांश राजकीय व सहायता प्राप्त कॉलेजों में प्रवेश नहीं हो सका। इसलिए कॉलेजों की ओर से सभी चरणों के आवेदित अभ्यर्थियों को नियमानुसार 10 सितंबर तक प्रवेश दिया जाएगा। संवाद