बरेली। रुहेलखंड विश्वविद्यालय की ओर से एमएससी वनस्पति विज्ञान प्रथम सेमेस्टर की दूसरी काउंसलिंग की तिथि जारी कर दी गई है। विद्यार्थी नौ सितंबर को विभाग में काउंसलिंग के लिए उपस्थित हो सकते हैं।
मीडिया सेल प्रभारी डॉ. अमित सिंह के अनुसार विद्यार्थियों को विभाग में सुबह नौ बजे पहुंचना होगा। इसमें 17 सीटें हैं, आवेदक को ईमेल व मोबाइल फोन पर काउंसलिंग के लिए सूचित किया जा चुका है। विद्यार्थियों को शैक्षणिक अभिलेख की मूल प्रति व छाया प्रति (फोटोकॉपी) के साथ उपस्थित होना है। प्रक्रिया में वहीं प्रतिभाग कर सकेंगे, जो 4800 रुपये प्रवेश फीस का डिमांड ड्राफ्ट लेकर आएंगे। संवाद