बरेली। वीरांगना रानी अवंतीबाई लोधी राजकीय महिला महाविद्यालय की ओर से बीएससी प्रथम वर्ष (जीव विज्ञान वर्ग) में ईडब्ल्यूएस की दूसरी और अन्य पिछड़ा वर्ग की चौथी कटऑफ जारी की गई है। इसमें प्रवेश के लिए विद्यार्थी दो अगस्त तक सुबह 10:30 से दोपहर 2:30 बजे तक कॉलेज में संपर्क कर सकते हैं। छात्राएं साक्षात्कार के लिए हाईस्कूल व इंटरमीडिएट के अंकपत्र व प्रमाणपत्र की मूलप्रति, आधार कार्ड, जाति प्रमाणपत्र, टीसी, चरित्र प्रमाणपत्र आदि आवश्यक दस्तावेज लेकर प्रवेश समिति के समक्ष उपस्थित हो सकती हैं। संवाद