बरेली। अब महाविद्यालयों में संस्थागत प्रवेश प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। 20 जुलाई तक इसके लिए आवेदन लिए जाएंगे। इसे लेकर कुल सचिव ने सभी महाविद्यालयों को पत्र जारी कर दिया है।
कुल सचिव डॉ. सुनीता पांडेय ने बताया कि प्रवेश परीक्षा के माध्यम से होने वाले प्रवेश को छोड़कर अन्य पर प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। इसमे बीए, बीएससी, बीकाम, बीबीए, बीसीए, कंप्यूटर साइंस, गृह विज्ञान के अलावा अन्य डिप्लोमा संबंधी प्रक्रियाएं शुरू कर दी गई हैं। आनलाइन पंजीकरण शुरू हो चुका है। प्रवेश शुल्क का भुगतान भी आनलाइन किया जा सकेगा।