फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: किसान की खुदकुशी के बाद भी प्रशासन ने नहीं ली सुध

विज्ञापन
विज्ञापन
फतेहगंज पूर्वी। गांव गुलनगरा में आर्थिक तंगी और कर्ज से परेशान किसान सुधीर सिंह ने एक बाग में पेड़ से फंदे पर लटककर आत्महत्या कर ली थी। पोस्टमार्टम के बाद शनिवार को उनके शव का अंतिम संस्कार करा दिया गया, लेकिन प्रशासन की तरफ से कोई जिम्मेदार किसान के परिजनों की सुध लेने नहीं पहुंचा।
विज्ञापन

सुधीर के परिवार में पत्नी और छह बच्चे हैं। उसके पास सिर्फ साढ़े तीन बीघा जमीन है, जिसकी फसल बाढ़ में बहकर नष्ट हो गई थी।आर्थिक तंगी के कारण पीड़ित किसान ने 50 हजार रुपये का लोन लिया था। परिजनों ने बताया कि लोन के अलावा उसने गांव वालों से भी कुछ रुपये उधार ले रखे थे, लेकिन नहीं चुका पाने पर परेशान होकर आत्महत्या कर ली। एसडीएम फरीदपुर गुलाब चंद्र अग्रहरि ने बताया कि उन्हें इस मामले की जानकारी नहीं है। टीम को गांव में भेजकर जांच पड़ताल कराई जाएगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें