फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: एडीजी और एसएसपी निकले सड़कों पर, चेकिंग कराई

विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। नई साल से पहले होटलों व ढाबों की चेकिंग शुरू हो गई। एडीजी व एसएसपी ने भी सड़क पर घूमकर गश्त की। एडीजी रमित शर्मा, एसएसपी अनुराग आर्य, एसपी सिटी मानुष पारीक ने मंगलवार रात पुलिस बल के साथ कोतवाली क्षेत्र में जंक्शन पहुंचे। यहां से अधिकारियों ने शहर में प्रमुख स्थानों पर पैदल गश्त की। रेलवे स्टेशन से अधिकारी चौकी चौराहा तक पैदल आए और अपने सामने ही वाहनों को रुकवाकर चेकिंग कराई। खासतौर से बिना हेलमेट बाइक पर फर्राटा भरने वालों की चेकिंग की गई। रेलवे स्टेशन, भीड़भाड़ वाले इलाकों, सार्वजनिक स्थलों पर संदिग्ध व्यक्तियों, वाहनों व वस्तुओं की चेकिंग कराई गई। अधिकारियों ने जनता से संवाद किया और अपील की कि किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तत्काल पुलिस को दें। शहर के थानों के प्रभारी व सीओ भी मौजूद रहे। ब्यूरो
विज्ञापन

-

मॉडिफाइड स्कार्पियो सीज कराई

एसपी सिटी मानुष पारीक ने फोर्स के साथ कोतवाली क्षेत्र के कई होटलों में चेकिंग की। एसपी सिटी ने एक काले रंग की स्कॉर्पियो पकड़वाई। मॉडिफाई की गई इस गाड़ी में तेज साउंड बज रहा था। ऊंचे एलॉयव्हील लगे थे। एसपी सिटी के निर्देश पर चौकी इंचार्ज जंक्शन विक्रम सिंह ने गाड़ी को सीज कर दिया। अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें