फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शासन से मिली अतिरिक्त वैक्सीन मगर स्लॉट बुकिंग नहीं बढ़ा पाए

विज्ञापन
कोरोना टीका - फोटो : demo photo
विज्ञापन

वैक्सीन की बर्बादी जिले में दस से घटकर एक फीसदी होने का दावा
विज्ञापन

अफसरों ने कहा- प्रदेश के पांच जिलों में शामिल हुआ बरेली

बरेली। स्वास्थ्य विभाग के अफसरों ने जिले में कोविड वैक्सीन की बर्बादी दस फीसदी से घटकर एक फीसदी पर पहुंच जाने का दावा किया है। यह भी कहा जा रहा है कि बरेली अब प्रदेश में सबसे कम वैक्सीन बर्बाद करने वाले पांच जिलों में शामिल हो गया है। उधर, रविवार को अतिरिक्त वैक्सीन मिलने के बाद केंद्रों पर टीकाकरण का लक्ष्य तो बढ़ा दिया गया लेकिन स्लॉट बुकिंग जस की तस रही लिहाजा लोगों को इसका फायदा नहीं मिल पाया।
अफसरों के मुताबिक जिले में स्लॉट बुक कराकर लोगों के टीकाकरण के लिए न आने, दूसरे केंद्रों पर वैक्सीन लगवाने, अलग-अलग मोबाइल नंबर से दो स्लॉट बुक कराने जैसे कारणों से वैक्सीन बर्बाद हो रही थी। इसे रोकने के लिए अफसरों ने आखिरी बॉयल खोलने से पहले केंद्र पर मौजूद लोगों की जानकारी देने, आधार कार्ड से सत्यापन कराने का शासन से अनुरोध किया था। उधर, जिला प्रतिरक्षण अधिकारी ने बताया कि पिछले रविवार को मुख्यालय से वैक्सीन की करीब 21 हजार डोज भेजी गईं। इसके बाद सात केंद्रों पर प्रतिदिन 18 से 44 आयु वर्ग के 7400 लोगों को वैक्सीन लगाने का लक्ष्य बढ़ाकर 10800 कर दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

हालांकि इसके बावजूद स्लॉट बुक न होने से लोगों को अतिरिक्त वैक्सीन मिलने का फायदा नहीं मिल पाया। जिला प्रतिरक्षण अधिकारी ने बताया कि जो लोग अब तक स्लॉट बुक नहीं करा पाए हैं, वे केंद्र पर वैक्सीन की उपलब्धता के आधार पर स्लॉट बुक करा सकते हैं।

9452 लोगों ने लगवाई वैक्सीन

बुधवार को 18-44 आयुवर्ग के 8416 लोग प्रतिरक्षित हुए, जो लक्ष्य के सापेक्ष 77.93 फीसदी रहा। 45 पार के 40 फीसदी लोग प्रतिरक्षित हुए हैं। अब तक 373801 लोगों को वैक्सीन की पहली डोज लग चुकी है। बरेली कॉलेज में 42, बरेली क्लब में 29, महानगर में 40 और संजय कम्युनिटी हॉल में 190 लोगों को कोरोना वैक्सीन लगाई गई।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें