फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Railway News: लोकमान्य तिलक एक्सप्रेस में लगे अतिरिक्त स्लीपर कोच, ज्यादा लोगों को मिलेगा कन्फर्म टिकट

Mon, 01 Jun 2026 01:46 PM IST
Mukesh Kumar संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

बरेली-लोकमान्य तिलक एक्सप्रेस में अब पहले के मुकाबले स्लीपर श्रेणी में 240 ज्यादा यात्रियों को कन्फर्म टिकट मिल सकेगा। 17 कोच की इस गाड़ी में स्लीपर श्रेणी के तीन अतिरिक्त स्थायी कोच लगाए गए हैं। रविवार से गाड़ी का संचालन 20 कोच के साथ शुरू कर दिया गया।

विज्ञापन


सप्ताह में एक-एक दिन चलने वाली 14314-13 बरेली लोकमान्य-तिलक एक्सप्रेस का संचालन 17 कोच की रैक के साथ किया जा रहा था। यात्रियों के दबाव के कारण हर सप्ताह गाड़ी में स्लीपर श्रेणी के अतिरिक्त कोच लगाने पड़ रहे थे। ऐसे में अब स्थायी रूप से तीन कोच लगाए गए हैं। एक कोच में 80 सीट होती हैं। यानी अब 20 कोच की गाड़ी में 240 अधिक यात्री यात्रा कर सकेंगे।

अब इस ट्रेन में सामान्य श्रेणी के चार और स्लीपर के 10 कोच हो गए हैं। अन्य एसी प्रथम, द्वितीय और तृतीय श्रेणी के कोच होंगे। हालांकि, रामनगर-बांद्रा एक्सप्रेस और काठगोदाम-मुंबई सेंट्रल एक्सप्रेस भी बरेली होते हुए गुजरती हैं, लेकिन यह गाड़ियां पीछे के स्टेशनों से ही पैक होकर आती हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें