फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: अपर नगर आयुक्त करेंगे बेलदार की नियुक्ति की जांच

विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। बेलदार को आउटसोर्स पर नियुक्त करने के मामले की जांच अपर नगर आयुक्त सुनील कुमार करेंगे। हाल ही में नगर आयुक्त संजीव कुमार मौर्य के आदेश का हवाला देकर मुख्य अभियंता मनीष अवस्थी ने सेवानिवृत्त बेलदार भूपेंद्र को अपने ही कार्यालय से संबद्ध किया था। नगर आयुक्त ने मामले का संज्ञान लिया लिया तो मुख्य अभियंता ने नगर आयुक्त के ही आदेश का हवाला देते हुए पूर्व में जारी आदेश को निरस्त भी कर दिया। इसके बाद से मुख्य अभियंता भी जांच के दायरे में आ गए हैं। नगर आयुक्त संजीव कुमार मौर्य ने बताया कि अपर नगर आयुक्त को ही मामले की जांच सौंपी जाएगी। उन्हें चार दिनों में जांच पूरी कर रिपोर्ट देने का पत्र जारी किया जा रहा है। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें