फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: दिशा पाटनी के पिता को मिला शस्त्र लाइसेंस, बहन ने भी किया आवेदन; एनकाउंटर के बाद बढ़ी सुरक्षा

Sun, 16 Nov 2025 10:16 PM IST
राहुल तिवारी अमर उजाला ब्यूरो, बरेली

सार

बरेली में दिशा पाटनी के परिवार पर हुई फायरिंग और दो बदमाशों की मुठभेड़ में मौत के बाद प्रशासन ने सुरक्षा बढ़ाई। जांच पूरी होने पर पिता जगदीश पाटनी को रिवाल्वर का लाइसेंस मिल गया है, जबकि बहन खुश्बू के आवेदन पर विचार जारी है।
 
विज्ञापन
दिशा पाटनी और जगदीश पाटनी (फाइल फोटो) - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बॉलीवुड अभिनेत्री दिशा पाटनी के बरेली आवास पर फायरिंग और फिर मुठभेड़ में दो बदमाशों की मौत के बाद पिता जगदीश चंद्र पाटनी को रिवाल्वर का लाइसेंस मिला है। परिवार की सुरक्षा पहले ही बढ़ा दी गई थी। अब दिशा की बहन खुश्बू पाटनी के शस्त्र लाइसेंस आवेदन पर विचार हो रहा है।

विज्ञापन


11 और 12 सितंबर की रात रिटायर्ड सीओ जगदीश पाटनी के घर फायरिंग की गई थी। घटनाक्रम के बाद रोहित गोदाना व गोल्डी बरार गैंग के सदस्यों ने इसकी जिम्मेदारी ली थी। इस घटना को दिशा पाटनी की बहन खुश्बू पाटनी के स्वामी प्रेमानंद व अनिरुद्धाचार्य जी महाराज को लेकर दी गई टिप्पणी का नतीजा बताकर प्रचारित किया। घटना को प्रदेश सरकार ने चुनौती के रूप में लिया।

मुख्यमंत्री योगी ने फोन पर जगदीश पाटनी को कार्रवाई का भरोसा दिलाया। सप्ताह भर बाद मुठभेड़ में दो बदमाश पुलिस व एसटीएफ की संयुक्त टीम ने मार गिराए। इसके बाद से कई और बदमाशों से मुठभेड़ की गई। दिशा के पिता जगदीश पाटनी व बहन खुश्बू पाटनी ने शस्त्र लाइसेंस के लिए डीएम से मिलकर आवेदन किया था।
विज्ञापन


डीएम अविनाश सिंह ने बताया कि उन्होंने मानक व औपचारिकता पूरी होने के बाद जगदीश पाटनी को रिवाल्वर का लाइसेंस जारी कर दिया है। पाटनी के पास गनर की सुरक्षा व उनके आवास पर गारद पहले से मौजूद है, यह सुरक्षा पहले की तरह बरकरार रहेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें