बरेली। डीएम ने बैंक अधिकारियों से कहा है कि ऋण की फाइल 45 दिन से अधिक लंबित न रखी जाए। कहा कि कोताही होती है तो संबंधित के विरुद्ध भारतीय रिजर्व बैंक को पत्राचार किया जाएगा।
कलक्ट्रेट सभागार में बैठक के दौरान डीएम अविनाश सिंह ने कहा कि बैंक ऋण देंगे, तभी लोग स्वरोजगार को अपनाएंगे। स्वयं सहायता समूहों को बैंक ऋण प्रदान करने में प्राथमिकता दें। बैठक में डीएम ने मुख्यमंत्री युवा उद्यमी विकास अभियान योजना की भी समीक्षा की। उन्होंने कहा कि उद्योग विभाग से भेजी गई फाइलों के सापेक्ष बैंक लोगों को ऋण दें।
डीएम ने उपायुक्त उद्योग को निर्देश दिए कि बैंकवार कर्मचारी लगाते हुए बैंक कर्मियों से मिलकर लंबित फाइलों का निस्तारण कराएं। माटीकला रोजगार योजना में ऋण मांगने वाले चार लोगों की फाइलें बैंक में भेजी गई हैं। इसमें अभी तक एक ही फाइल स्वीकृत हो सकी है। संवाद