नवाबगंज। काॅलेज से घर लौट रही छात्रा से दुष्कर्म के मामले में पुलिस ने एक आरोपी को बाल सुधार गृह भेज, जबकि दूसरे आरोपी को कोर्ट में पेश कर जेल भेज दिया।
थाना क्षेत्र के एक गांव की छात्रा काॅलेज से अपने घर साइकिल से लौट रही थी। वह जैसे ही अपने गांव के पास पहुंची। उसी बीच परिचित दो शोहदों ने उसे दबोच लिया और उसे गन्ने के खेत में खींच ले गए। यहां दोनों ने छात्रा से दुष्कर्म किया। घटना की जानकारी मिलते ही छात्रा के पिता ने दोनों आरोपियों के खिलाफ थाना नवाबगंज में रिपोर्ट दर्ज करा दी। पुलिस ने दोनों आरोपियों को हिरासत में लेकर पूछताछ की तो एक आरोपी नाबालिग निकला, जबकि दूसरा बालिग। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कराकर आरोपी युवक को कोर्ट में पेश कर जेल भेज दिया, जबकि नाबालिग को बाल सुधार गृह भेज दिया गया। संवाद