फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: पुलिसकर्मियों की पिटाई मामले में तीन पर हुई कार्रवाई

विज्ञापन
विज्ञापन
भुता। पुलिसकर्मियों से पिटाई एवं वर्दी फाड़ने के मामले में पुलिस ने तीन लोगों के खिलाफ शांति भंग की धारा में कार्रवाई की है।
विज्ञापन

इटोरिया निवासी दीपक और हरिओम भाई हैं। यहां कस्बा भुता में मकान बनाकर रह रहे हैं। मंगलवार दिन में दोनों भाइयों में किसी बात को लेकर विवाद हो गया था। रात में दोनों भाइयों में मारपीट हो गई। इससे मामला तूल पकड़ गया। तभी दीपक की पत्नी की सूचना पर डायल 112 पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। इससे नाराज होकर दीपक ने पत्नी को पीट दिया और डायल 112 के पुलिसकर्मियों के साथ गाली-गलौज व मारपीट की। साथ ही पुलिस कर्मी की वर्दी भी फाड़ दी। बाद में थाना भुता की पुलिस ने दीपक, हरिओम व एक साथी राजपाल को पकड़ लिया। थाना पुलिस ने तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। वहीं, थाना अध्यक्ष सतीश कुमार का कहना है कि आरोपियों पर कार्रवाई हुई है। साथ ही वर्दी फाड़े जाने का मामला मेरे संज्ञान में नहीं है। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें