नवाबगंज। कस्बे व देहात क्षेत्र में शैक्षणिक संस्थानों के पास गुटखा व तंबाकू बेचने वाले दुकानदारों के खिलाफ पुलिस ने अभियान चलाया। इस दौरान पुलिस ने शिक्षण संस्थानों के पास नशीली सामग्री सेवन करने व बेचने वालों पर कार्रवाई करते हुए सामान जब्त कर लिया है।
सोमवार को कोतवाल राहुल सिंह के निर्देशन में यह अभियान चलाया गया। पुलिस ने कस्बे से आधा दर्जन तंबाकू और गुटखा बेचने वालों को हिरासत में लिया। उनकी दुकानाें से नशे के सामान को भी जब्त किया है। वहीं, पैनी नजर सामाजिक संस्था की अध्यक्ष सुनीता गंगवार ने कहा कि छोटे-छोटे गरीब दुकानदारों को परेशान किया जा रहा है, जबकि नशीला पदार्थ बेचने वालों पर प्रशासन मेहरबान है। कस्बे के बाईपास पर शराब की दुकान खुलवा दी गई। प्रशासन को इन दुकानों को भी नगर के बाहर खुलवानी चाहिए। संवाद