फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: बकायेदारों पर कार्रवाई शुरू, आठ दुकानें सील

विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। नगर निगम के कर विभाग ने बड़े बकायेदारों पर कार्रवाई शुरू कर दी है। सोमवार को कटरा चांद खां में आठ दुकानें सील की गईं। यहां 22 लाख रुपये बकाया थे। कार्रवाई से बचने के लिए कई उपभोक्ताओं ने बकाये की आधी रकम (10 लाख रुपये) तत्काल अदा की। इसके बाद टीम ने सील हटाई। बचे हुए टैक्स को 31 मार्च तक जमा करने की हिदायत भी दी गई।
विज्ञापन

बड़े बकायेदारों की सूची में मुख्य तौर पर अस्पताल, होटल और मैरिज हॉल शामिल हैं। सरकारी विभागों पर भी करोड़ों रुपये बकाया हैं। राजस्व निरीक्षक जहांजेब खान के मुताबिक, इन बकायेदारों को कई बार नोटिस दिए गए, लेकिन वह कर जमा नहीं कर रहे थे। इसी क्रम में कार्रवाई शुरू की गई है।

शाहदाना के पास दो मार्केट पर 20 लाख का बकाया
शाहदाना चौराहे के पास बनी दो मार्केट पर 20 लाख रुपये का बकाया है। राजस्व निरीक्षक तुषार के मुताबिक टीम मौके पर गई थी। बकाया जमा कराने के लिए कहा गया है। दुकानदारों ने एक-दो दिन में भुगतान करने का आश्वासन भी दिया है। समय रहते बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई की जाएगी। छोटे बकायेदारों को भी 31 मार्च तक बिल जमा करने की नसीहत दी गई है। इसके बाद बकाये पर 12 प्रतिशत ब्याज लग जाएगा। बकाया बढ़ता रहा तो निगम कार्रवाई से भी पीछे नहीं हटेगा।
विज्ञापन


जो बिल सही होगा, उसी पर करेंगे कार्रवाई
मुख्य कर निर्धारण अधिकारी प्रदीप कुमार मिश्रा ने बताया कि बकायेदारों की सूची को सार्वजनिक किया गया है। जोनवार अधिकारियों को यह निर्देश भी दिए गए हैं कि उपभोक्ता की रकम सही दर्शाई जा रही हो, तभी कार्रवाई करें। 10 हजार के बिल की जगह अगर 10 लाख की रकम दर्शाई जा रही है तो इस संबंध में परीक्षण कर उसे ठीक कराएं। इसी के आधार पर कार्रवाई चल रही है और आगे भी जारी रहेगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें