फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

टैक्स वसूली टीम देख रकम चुकाई

Sun, 18 Mar 2018 01:31 AM IST
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,बरेली
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
विज्ञापन
नगर निगम टैक्स अनुभाग की टीम ने शनिवार को जोन तीन में वसूली अभियान चलाया। इस दौरान टीम महाजन अस्पताल पर पहुंची तो उन्होंने बकाया राशि देकर सील को बचा लिया। वहीं बकाएदारी के चलते एक बारातघर एवं छह दुकानों को सील कर दिया गया और तीन बारातघर से टैक्स वसूला गया।
विज्ञापन

मुख्य कर अधीक्षक राकेश सोनकर की अगुवाई में निगम की टीम सील करने की योजना से महाजन अस्पताल पहुंची। इस अस्पताल पर निगम का 10.47 लाख रुपये का टैक्स बकाया था। टीम को देखकर अस्पताल प्रबंधन ने छह लाख रुपये जमा कर दिए तो सीलिंग की कार्रवाई नहीं की गई। रबड़ी टोला में मो. कमर अली के नाम से पंजीकृत छह दुकानें टैक्स जमा न होने के चलते सील कर दीं। इस भवन पर 8.87 लाख रुपये का टैक्स बकाया है। संजयनगर में संतोष कुमारी, गीता देवी के नाम से पंजीकृत कृष्णा हाउस बारातघर भी 2.39 लाख रुपये की बकाएदारी के चलते सील कर दिया गया। कांकर टोला में शाहीन फात्मा के अस्पताल पर भी आठ लाख रुपये से ज्यादा का टैक्स बकाया है। जब टीम यहां पहुंची तो प्रबंधन ने ढाई लाख रुपये जमा करके सील बचाई। संजयनगर में हरीश कनौजिया के खुशी बारातघर पर 1.87 लाख रुपये का टैक्स बकाया था तो उन्होंने एक लाख रुपये जमा किए, बाकी 31 मार्च से पहले जमा करने का वादा किया। संजयनगर में ही सिटी हार्ट शादी हॉल पर 12.93 लाख रुपये का टैक्स बकाया था, यहां भी दो लाख रुपये जमा करके सील बचाई गई। श्रेया बारातघर पर 2.38 लाख रुपये बकाया था, यहां पूरा भुगतान कर दिया गया। कार्रवाई करने वाली टीम में राज नारायण कमल, विजय कुमार, शैली गुप्ता आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें