बरेली। तहसील सदर कार्यालय से गायब छह फाइलों की नाटकीय तरीके से बरामदगी और अभी तक एक फाइल नहीं मिलने के मामले में दोषी पेशकार को दूसरे स्थान पर तैनात करने के आदेश जारी हो गए हैं। संबंधित पेशकार को एईआरके आंग्ल अभिलेखागार में तैनात किया है। इससे पहले एसडीएम अमरेश कुमार को हटाया जा चुका है।
डीएम नीतीश कुमार ने तहसील सदर से गायब हुए रिकार्ड मामले में पांच दिन पहले ही पेशकार विक्रम सिंह को हटाने के आदेश दे दिए थे, एडीएम प्रशासन कार्यालय इसका अनुपालन बुधवार में किया। इसके तहत विक्रम सिंह को रूमी हसनैन की जगह तैनात किया है। रूमी अब तहसीलदार सदर कार्यालय में नए पेशकार बनाए गए हैं। हालांकि अभी तक तहसीलदार सदर आशुतोष गुप्ता पर कोई कार्रवाई नहीं हुई है। पूरे प्रकरण की जांच एसीएम कमलेश कुमार सिंह को सौंपी गई है। इस जांच के बाद ही तहसीदार में गाज गिरना तय माना जा रहा है। इस बीच यह भी चर्चा है कि तहसील सदर कार्यालय से गायब फाइलों की बरामदगी तादाद नौ है। यानी सात फाइलें गायब हुईं लेकिन बरामद हुईं ज्यादा। इसमें वांछित एक फाइल नहीं मिली है। इस तरह तीन अतिरिक्त फाइलें मिलने की पर आश्चर्य जताया जा रहा है।