फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कई जान चली गईं तो मांगी ब्लैक स्पॉट दुरुस्त करने की प्रगति रिपोर्ट

विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। हाईवे पर लगातार हो रहे हादसे और उनमें हो रही मौतों के बाद भी अफसर गंभीर नहीं हैं। डीएम की अध्यक्षता में 15 जून को हुई बैठक में जिले भर के हाईवे पर 32 ब्लैक स्पॉट और हादसों का मुद्दा उठा था। इस बैठक के दो महीने बीतने के बाद पीडब्ल्यूडी के अफसरों को इसकी प्रगति रिपोर्ट जानने की याद आई है। पीडब्ल्यूडी के एक्सईएन हरवंश सिंह ने राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (एनएचआई) के परियोजना निदेशक को पत्र लिखकर पूछा है कि इन ब्लैक स्पॉट को खत्म करने के लिए अब तक क्या काम किया गया है।
विज्ञापन

नेशनल हाईवे की दुर्दशा किसी से छिपी नहीं है। लगातार हादसे हो रहे हैं। फरीदपुर में नेशनल हाईवे पर जेड़ गांव के पास दो महीने में उत्तराखंड के मंत्री समेत आधा दर्जन से ज्यादा मौतें हो चुकी हैं। इन हादसों को देखते हुए 15 जून को जिला सड़क सुरक्षा समिति की बैठक हुई। इसमें नेशनल हाईवे पर चिह्नित 32 ब्लैक स्पॉट के मुद्दे पर गंभीरता से बात हुई और अधिकारियों ने एनएचएआई के अधिकारियों को इन्हें दुरुस्त करने के निर्देश दिए। बैठक के बाद जिम्मेदार अफसर इन ब्लैक स्पॉट को भूल गए। करीब दो महीने बाद पीडब्ल्यूडी के अफसरों को इनकी याद आई तो 19 अगस्त को एक्सईएन हरवंश सिंह ने एनएचएआई के परियोजना निदेशक को पत्र लिखकर इन ब्लैक स्पॉट पर कराए गए सुधार कार्य की प्रगति रिपोर्ट मांगी है। साथ ही इस रिपोर्ट से आरटीओ को भी अवगत कराने को कहा है।

ब्लैक स्पॉट दूर करने में भी खानापूर्ति
एनएचएआई के अफसर ब्लैक स्टॉप खत्म करने में भी खाना पूर्ति कर रहे हैं। पिछले दिनों फरीदपुर में नेशनल हाईवे पर ग्राम जेड़ के पास कई मौतों का सबब बना मोड़ अब भी भगवान भरोसे ही है। अफसरों ने यहां तमाम साइन बोर्ड, ट्रैफिक लाइट, स्पीड ब्रेकर आदि के इंतजाम तो कराए हैं लेकिन यहां पर दूसरी दिशा की सड़क बनाने को लेकर कोई कार्य नहीं किया गया है।
विज्ञापन


प्रभारी मंत्री ने भी जताई थी नाराजगी
पिछले दिनों फरीदपुर में एक कार्यक्रम में आने के दौरान जिले के प्रभारी मंत्री बृजेश पाठक ने फतेहगंज पूर्वी में अपनी गाड़ी रुकवाकर हाईवे का निरीक्षण किया था। यहां नेशनल हाईवे की दुर्दशा को लेकर उन्होंने नाराजगी जताई थी। इसके बावजूद अफसर अब भी इस पर ध्यान नहीं दे रहे हैं और हाईवे का निर्माण पूरा करने की कोई तैयारी नजर नहीं आ रही।

चिह्नित ब्लैक स्पॉट
सीबीगंज थाना अंतर्गत जीरो प्वॉइंट, परसाखेड़ा, मथुरापुर चौराहा, परधौली चौराहा रामपुर रोड, सुभाषनगर में महेशपुरा फाटक मदर्स पब्लिक स्कूल, रामगंगा तिराहा, इज्जतनगर में कलापुर पुलिया पीलीभीत रोड, करमपुर चौधरी नैनीताल रोड, बसंत विहार तिराहा मिनी बाईपास, बिथरी चैनपुर में जीरो प्वॉइंट इन्वर्टिस तिराहा, आंवला में रामनगर बस स्टैंड के सामने, धर्मपुर ग्राम बदायूं रोड, बिशारतगंज में अखा मोड़, भमोरा में ग्राम खुली, सरदार पुल ग्राम कोनी की ओर, सिरोली में किशनपुरी चौराहा, ग्राम हरदासपुर रोड, गुड़गांव सिरौली अलीगंज मार्ग, फतेहगंज पश्चिमी में मौर्या ढाबा हाईवे रोड, शंखा पुल, धनेटा फाटक, रबड़ फैक्ट्री का मंदिर मोड़, बहेड़ी के मोहम्मदपुर तिराहा, वन विभाग तिराहा, भोजीपुरा का बिलवा पुल, जादौपुर, नवाबगंज में बरखन, इनायतपुर, फरीदपुर रिलायंस पेट्रोल पंप के पास निर्माणाधीन टोल प्लाजा, ग्राम जेड़, पचौमी तिराहा, भुता में अहरौला चौराहा, रसूला चौराहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें