फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आए दिन एक्सीडेंट के बावजूद सिस्टम बेपरवाह

विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। चाहे नेशनल हाईवे हो या दूसरी सड़कें, सरकारी सिस्टम की लापरवाही से आए दिन हादसों में मौतें हो रही हैं। इसकी बावजूद लापरवाही खत्म नहीं हो रही। कमिश्नर के आदेश के बावजूद भी एक्सीडेंट जोन रजऊ परसपुर में हाईमास्ट लाइटें लगवाई गईं थी, वो कुछ दिन में फिर से खराब हो गई हैं। भोजीपुरा हाईवे पर पानी भरने से हादसे का खतरा बना हुआ है। इधर मीरगंज में बहुगुल नदी से रोड का कटान का खतरा बना हुआ है।
विज्ञापन


रजऊ परसपुर मोड़ पर कुछ दिन पहले लगाई गई हाईमास्ट लाइट हो गई खराब
-लखनऊ हाईवे पर रजऊ परसपुर मोड़ पर एक्सीडेंट जोन हैं। यहां आए दिन हादसे होने की वजह से कमिश्नर रणवीर प्रसाद ने एनएचएआई के अधिकारियों को आदेश दिए थे कि यहां पर हाईमास्ट लाइटें लगवा दी जाए। ताकि मोड़ पर पर्याप्त उजाला रहे, जिससे हादसों को कम किया जा सके। इसके बाद एनएचएआई ने पावर कारपोरेशन को बिजली कनेक्शन की फीस जमा करते हुए कनेक्शन लगवा भी लिया लेकिन ये लाइटें कुछ दिन जलने के बाद फिर खराब हो गई है। इसकी एक-दो लाइटें ही जलने से एक्सीडेंट का खतरा अभी भी बना हुआ है।

भोजीपुरा हाईवे पर पानी भरने से खतरा
-नैनीताल हाईवे पर भोजीपुरा से पहले पंट्रोल पंप के पास बारिश का पानी भर जाने से लोगों को परेशानी झेलनी पड़ रही है। नाले का निर्माण पूरा न होने से लोगों की जान का खतरा भी बना हुआ है। इसके अलावा जलभराव से स्थानीय लोगों में बीमारियों के फैलने की आशंका बनी हुई है। भोजीपुरा के बीडीओ ने हाईवे की देखरेख कर रही संस्था पीएनसी के प्रबंधक को नोटिस जारी कर इस समस्या का समाधान कराने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन


मीरगंज के शाही में बहुगुल नदी के कटान से रोड कटने का खतरा
-मीरगंज के अंतर्गत ग्राम सुल्तानपुर के पास शाही में किच्छा नदी से रोड का खतरा बना हुआ है। एसडीएम ने एडीएम फाइनेंस मनोज कुमार पांडेय को यह रिपोर्ट भेजी है कि पीडब्ल्यूडी के साथ बाढ़ खंड के अधिकारी 200 मीटर की दूरी पर बाढ़ सुरक्षा के काम कराए जा रहे हैं। उसके आगे करीब 120 मीटर की दूरी पर नदी के कटान का खतरा है। सड़क को बचाने के लिए बाढ़ सुरक्षा के कार्य कराए जाने जरूरी है। एडीएम ने एक्सईएन पीडब्ल्यूडी हरबंश सिंह और एक्सईएन बाढ़ खंड कुंदन सिंह को नोटिस देकर बाढ़ सुरक्षा के काम कराने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन

एडीएम ने पीडब्ल्यूडी और बाढ़ खंड के अधिकारियों को चेताया
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें