फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मांझे ने बरेली कॉलेज के प्रोफेसर की भी नाक काटी

विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। खूनी मांझे ने बरेली कॉलेज में सैन्य अध्ययन विभाग के असिस्टेंट प्रोफेसर ईनाम खां की भी नाक काट दी। उनकी आंखों के नीचे भी मांझा लगने से खून छलका है।
विज्ञापन

आला हजरत ट्रस्ट से जुड़े चंगेज खां ने बताया कि उनके बड़े भाई ईनाम खां शुक्रवार शाम मिशन अस्पताल में गए थे। वहां उनकी पत्नी शाजिया किडनी इन्फेक्शन की वजह से कई दिन से भर्ती हैं। बताया कि रात आठ बजे भाई अस्पताल की इमरजेंसी के गेट पर खड़े थे। तभी कहीं से मांझा आकर उनकी नाक को लहूलुहान कर गया। उन्होंने बचने की कोशिश की तो आंख के नीचे भी घाव हो गया। तत्काल ही अस्पताल में ही उनका उपचार किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें