बरेली। जाट रेजिमेंट के पास एक तेज रफ्तार बाइक और टेंपो में आमने सामने भिडंत हो गई। एक बाइक सवार की मौके पर ही मौत हो गई। बाइक सवारों ने हेल्मेट नहीं लगाया था।
कैंट क्षेत्र में जाट रेजिमेंट के पास शुक्रवार सुबह शहर में आ रही एक तेज रफ्तार बाइक सामने से आ रहे एक टेंपो में भिड़ गई। बाइक पर दो छात्र बिना हेल्मेट के सवार थे। भिड़ंत इतनी तेज थी की दोनों में एक छात्र बिथरी चैनपुर के गांव भरतौल निवासी 15 वर्षीय मोहित कुमार गौतम की मौके पर ही मौत हो गई। दूसरा बाइक सवार मोनू यादव गंभीर रूप से घायल हो गया। पुलिस ने घायल के परिजनों को सूचना देकर उसे एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया।