फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाईवे पर कैंटर-ट्रक की भिड़ंत में चालक की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। नेशनल हाईवे पर कैंटर और ट्रक की भिड़ंत हो गई। हादसे में कैंटर चालक की मौत हो गई।
विज्ञापन

शनिवार रात बड़ा बाईपास पर बिलवा पुल पर एक कैंटर और ट्रक की आमने-सामने टक्कर हो गई। इसमें कैंटर चालक मुरारीलाल गंभीर रूप से घायल हो गए। मौके पर पहुंची भोजीपुरा पुलिस ने घायल को 108 एंबुलेंस में जिला अस्पताल भिजवा दिया। जहां उसे मृत घोषित कर दिया गया। चालक मुरारीलाल मैनपुरी के औंछा थाना क्षेत्र के गोपालपुर का रहने वाला था। शनिवार रात वह कैंटर में खीरा लेकर जा रहा था। पुलिस के सूचना देने पर परिवार वाले भी यहां पहुंच गए। वहीं बड़ा बाईपास पर विलयधाम के पास ट्रक की टक्कर लगने से बाइक सवार दंपति घायल हो गए। घायलों में हाफिजगंज के आसपुर गांव निवासी रामबाबू और उसकी पत्नी सोमवती हैं। सोमवती को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। ब्यूरो
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें