फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छोटी-छोटी सुविधाओं को तरस रहे गेटमैन

विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। पूर्वोत्तर रेलवे श्रमिक संघ ने भोजीपुरा सेक्शन का निरीक्षण किया। उन्होंने निजीकरण का विरोध करते हुए गेटमैन और ट्रैकमैन की समस्याओं को सुना। गेटमैनों ने बताया कि हैंडपंप का पानी पीने के लायक नहीं है। गेट पर बिजली न होने से हर समय सांप बिच्छू का डर सताता रहता है। शौचालय के लिए काफी दूर जाना पड़ता है। ऐसे में 12-12 घंटे की ड्यूटी करना मुश्किल हो गया है। पदाधिकारियों की टीम ने पुष्पेंद्र सिंह, रविंद कुमार, वीरेंद्र पाल, धन कुमार पासवान आदि थे। इसके बाद टीम ने सहायक महामंत्री जेएस भदौरिया के नेतृत्व में आटामांडा, देवरनियां, बहेड़ी, किच्छा और पंतनगर स्टेशनों पर भी कर्मचारियों की समस्या सुनी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें