फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

22 हजार दो पहिया वाहनों के रजिस्ट्रेशन निलंबित होंगे

विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। रजिस्ट्रेशन की तिथि से अब तक 15 साल पूरे कर चुके दो पहिया वाहन जिनका नवीनीकरण नहीं हुआ है, उन सभी वाहनों का रजिस्ट्रेशन 11 अगस्त से निलंबित कर दिया जाएगा। साथ ही निलंबन अवधि से छह माह बाद भी नवीनीकरण नहीं कराया गया तो रजिस्ट्रेशन निरस्त कर दिया जाएगा। ये आदेश सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी (एआरटीओ प्रशासन) आरपी सिंह ने जारी किए हैं।
विज्ञापन

एआरटीओ के मुताबिक जिले में करीब 22 हजार दो पहिया वाहन चिह्नित कर लिए गए हैं, जो रजिस्ट्रेशन की अवधि से अब तक 15 साल पूरे कर चुके हैं। उन्हें माह भर का समय दिया गया है। 11 अगस्त तक रजिस्ट्रेशन रिन्यू न कराने वाले वाहनों पर प्राथमिक कार्रवाई करते हुए उनका रजिस्ट्रेशन निलंबित कर दिया जाएगा। इसके बाद निलंबन की अवधि से छह माह तक यानी फरवरी 2020 तक रिन्यू न कराने पर सभी वाहनों का रजिस्ट्रेशन निरस्त कर दिया जाएगा।
बताया कि हाल ही में शासन ने निलंबन अवधि में रजिस्ट्रेशन के लिए लगने वाली पेनाल्टी माफ कर दी है। ऐसे में अब रिन्यू कराने के लिए वाहन स्वामियों को पूर्व में निर्धारित फीस ही देनी पड़ेगी। उन्होंने सभी वाहन स्वामियों को मिली छूट का लाभ उठाने का आदेश दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें