फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तेज रफ्तार कार पेंड़ से टकराई, दो सगे भाईयों की मौत..

विज्ञापन
acident
विज्ञापन
बिजुआ (लखीमपुर खीरी)। इटकुटी गांव के पास एक मोड़ पर तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर पेड़ से टकरा गई। हादसे में कार सवार दो सगे भाइयों की मौके पर मौत हो गई। मृतक लखनऊ के रहने वाले थे।
विज्ञापन

लखनऊ के मड़ियाव थाना क्षेत्र के बिठौली निवासी अनूप शुक्ला की पत्नी प्रतिभा शुक्ला बिजुआ सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) में एएनएम है। वह परिवार के साथ सीएचसी परिसर में ही रहती हैं। होली के त्योहार पर अनूप परिवार के साथ पैतृक घर जाने वाले थे, इसलिए बड़े भाई अनुराग शुक्ला कार से उन्हें लेने आए थे। शाम 5 बजे तक प्रतिभा को ड्यूटी करके निकल जाना था। इसी बीच अनूप अपने भाई अनुराग के साथ दूध लेने इटकुटी गांव चले गए। लौटते समय शंकरपुर मोड़ के पास तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर पेड़ से जा टकराई। हादसे में दोनों भाइयों की मौके पर ही मौत हो गई और कार के परखचे उड़ गए। इटकुटी निवासी एक स्वास्थ्य कर्मी ने उनकी पहचान बताई। पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
बच्चे पापा का कर रहे थे इंतजार
अनूप पैतृक कस्बे बिठौली अपने बच्चों के साथ जा रहे थे, इसलिए बच्चे बहुत खुश थे। सब तैयार होकर अपने पापा और बड़े पापा का दूध लेकर घर लौटने का इंतजार कर रहे थे। लेकिन हादसे ने सभी को झकझोर दिया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें