फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भाई को फंसाने के लिए पड़ोसी महिला-बच्चों पर फेंका तेजाब

Fri, 14 Dec 2018 10:54 PM IST
राजेश सैनी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बरेली
विज्ञापन
victim
विज्ञापन

बरेली के थाना शाही के गांव ठिरिया कल्यानपुर में बृहस्पतिवार आधी रात 32 वर्षीय एक महिला पर तेजाब फेंका गया। हमले में महिला, उसका आठ महीने का बेटा, पांच साल की बेटी और पास ही सो रही सास भी झुलस गईं। पुलिस ने इस मामले में पड़ोस के एक युवक को गिरफ्तार करते हुए दावा किया है कि उसने अपने भाई को फंसाने के लिए यह हमला किया। भाई का फोटो और भतीजे का आधार कार्ड जानबूझकर उसने महिला के घर में डाल दिया था। 

विज्ञापन


यह घटना प्रेमपाल कश्यप के परिवार के साथ हुई, जो आनंदपुर मेन रोड किनारे मकान में रहता है। प्रेमपाल गुरुवार को ट्रैक्टर ट्राली में भूसा भरकर बरेली बेचने गए थे। पत्नी, दो बच्चे और मां घर में सो रहे थे। गुरुवार रात लगभग दो बजे बगैर किवाड़ों वाले दरवाजे से घुसकर किसी ने अंदर सो रहे प्रेमपाल के पत्नी-बच्चों और मां पर तेजाब उड़ेल दिया। इससे प्रेमपाल की पत्नी राजकुमारी का चेहरा और गर्दन बुरी तरह झुलस गई। चारपाई पर राजकुमारी के साथ सो रहे आठ महीने के बेटे पुष्पेंद्र और पांच साल की बेटी ऊषा के चेहरे पर भी तेजाब के छींटे पड़े। दूसरी चारपाई पर सो रही मां सोमवती (60) का दाहिना हाथ तेजाब के छींटों से झुलस गया। राजकुमारी और बेटी ऊषा को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। 

घटना की सूचना पाकर पहुंची पुलिस को प्रेमपाल के मकान के मुख्य दरवाजे के पास सोमपाल का फोटो और उसके बेटे का आधार कार्ड मिला। पुलिस ने इसके बाद सोमपाल को हिरासत में लेकर पूछताछ की तो उसने घटना से कोई ताल्लुक न होते हुए अपने भाई भगीरथ पर शक जताया। पुलिस को यह भी बताया कि दिवाली के मौके पर भगीरथ ने उससे फोटो व बेटे का आधार कार्ड लिया था। सोमपाल द्वारा दी गई जानकारी के आधार पर पुलिस ने भगीरथ से पूछताछ की तो उसने अपना अपराध स्वीकार कर लिया। बताया कि जमीन की रंजिश में भाई सोमपाल को फंसाने के लिए उसने पूरा षड्यंत्र रचा था।  एसपी देहात संसार सिंह ने बताया कि आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। उसे शनिवार को जेल भेजा जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें