फतेहगंज पूर्वी। मोहल्ला उत्तमगंज के राधे ने तेजाब फेंककर झुलसाने के आरोप में रिपोर्ट दर्ज कराई है। उन्होंने पुलिस को बताया कि वह सैलून के संचालक हैं। बुधवार दोपहर वह सैलून के बाहर खड़े थे। इस दौरान साहूकारा मोहल्ले का रामफूल शराब के नशे में वहां आया और गालियां देने लगा। इन्कार करने पर धमकी देकर चला गया। आरोप है कि 10 मिनट बाद दोबारा आया। उसके हाथ में बाथरूम साफ करने वाले पीले तेजाब की बोतल थी। वह कुछ समझ पाते तब तक आरोपी उनपर तेजाब फेंककरभाग गया। इससे पीठ झुलस गई। इस बाबत सीओ फरीदपुर संदीप सिंह ने बताया कि इस घटना में पीड़ित को गंभीर चोट नहीं आई है। उसने शरीर में जलन बताई है। मामले की रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की जा रही है। आरोपी को तेजाब कहां से मिला, इसकी जांच कराई जा रही है। अगर कोई अवैध रूप से तेजाब बेचता पाया गया तो कार्रवाई की जाएगी।