फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly: बात करनी बंद की तो युवक ने घर में घुसकर तेजाब से किया हमला, दंपती और दो बच्चे झुलसे

Sat, 16 May 2026 04:24 PM IST
Mukesh Kumar संवाद न्यूज एजेंसी, शेरगढ़ (बरेली)

सार

बरेली के शेरगढ़ में सनसनीखेज घटना हुई है। घर में सो रहे परिवार पर एक युवक ने तेजाब फेंक दिया, जिससे दंपती और उनके दो बच्चे झुलस गए। दंपती की हालत नाजुक बताई गई है। 
विज्ञापन
चारपाई पर सो रहे थे दंपती और बच्चे - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बरेली के शेरगढ़ में घर के बरामदे में सो रहे दंपती और दो बच्चों पर शनिवार तड़के एक पड़ोसी ने तेजाब फेंक दिया। इससे चारों लोग झुलस गए। पीड़ित पक्ष ने पड़ोसी उमेश कश्यप के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस ने उसे हिरासत में ले लिया है।

विज्ञापन


शेरगढ़ कस्बा निवासी दंपती अपने दो और चार वर्षीय बच्चों के साथ दो चारपाइयों पर सो रहे थे। शनिवार तड़के चार बजे कोई इन पर तेजाब डालकर छत से होकर भाग गया। इससे मच्छरदानी जल गई, जबकि दंपती व उनके दो बच्चे झुलस गए। चीख-पुकार मची तो भीड़ जुट गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने पीड़ितों को सीएचसी भेजा, वहां से उनको जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। पुलिस ने मकान पर ताला लगवा दिया। फॉरेंसिक टीम ने घटनास्थल से साक्ष्य जुटाए। इसके बाद मकान को खोल दिया गया।

पीड़ित के चाचा ने पुलिस को बताया कि उमेश कश्यप का उनके परिवार की एक महिला से संबंध था। बाद में महिला ने उमेश से बात करनी बंद कर दी। इसके बाद महिला शाही थाना क्षेत्र के गांव में चली गई। वहां से ढाई माह बाद लौटी। तब भी उसने उमेश कश्यप से बातचीत नहीं की। इसी रंजिश में उमेश ने वारदात को अंजाम दिया। 

विज्ञापन
Trending Videos
विज्ञापन

आरोपी बोला- मैं तो पत्नी के साथ अस्पताल में था
शेरगढ़ के गांव में सोते दंपती व बच्चों पर हुए तेजाबी हमले की जांच में चौंकाने वाले तथ्य सामने आए हैं। आरोपी उमेश के तर्क भी मजबूत लग रहे हैं। महिला की कॉल डिटेल से कई पड़ोसी भी रडार पर आ गए हैं।

एसपी उत्तरी मुकेश चंद्र मिश्रा ने बताया कि आरोपी उमेश कश्यप ने पूछताछ में सफाई दी है कि उसकी पत्नी ने शुक्रवार रात बच्चे को जन्म दिया है। वह पत्नी के साथ अस्पताल में था तो तेजाब कैसे फेंक सकता है। उमेश को असली अपराधी मान रही पुलिस ने उसके दावे की हकीकत परखी तो काफी हद तक बात सही लगी। 

महिला के मोबाइल फोन की जांच हुई तो पता लगा कि कई पड़ोसियों से उसकी घंटों बातचीत होती है। चूंकि आरोपी छत से ही आया है तो नजदीकी पड़ोसियों पर अब पुलिस का शक बढ़ गया है। अब इनकी धरपकड़ की जा रही है। एसपी उत्तरी ने बताया कि हकीकत जल्दी सामने आ जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें