फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एसिड अटैक का आरोपी सपा नेता गिरफ्तार

Sun, 22 Feb 2015 02:04 AM IST
बरेली
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
कस्बे के मोहल्ला परा में रहने वाली मुस्कान देवी पर 27 नवंबर 2014 को उस वक्त तेजाब फेंका गया था जब वह अपने घर में खाना बना रही थीं। मुस्कान के ससुर सीताराम कश्यप ने कोतवाली में सपा नेता नरेश पाल गुप्ता समेत छह लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई थी। पुलिस ने बाकी पांच आरोपियों को तो गिरफ्तार कर जेल भेज दिया लेकिन नरेश को नहीं पकड़ा। उल्टे नरेश ने कोर्ट के आदेश के जरिये 16 दिसंबर को मुस्कान के ससुर सीताराम और पति सोनू समेत पांच लोगों के खिलाफ जानलेवा हमले की रिपोर्ट करा दी। यह घटना 25 नवंबर की दिखाई गई। पिछले दिनों पुलिस ने इस मामले में सीताराम को जेल भी भेज दिया। मुस्कान के घरवालों ने इसके खिलाफ धरना-प्रदर्शन की चेतावनी दी। मुस्कान की मदद कर रही दिल्ली की छांव संस्था ने भी उच्चस्तर पर मुस्कान के परिवार के उत्पीड़न की शिकायत की। इस पर दबाव में आई पुलिस ने नरेश को जेल भेज दिया। पुलिस के मुताबिक शनिवार को नरेश के कचहरी आने की सूचना मिली थी। दोपहर के वक्त उसे पकड़कर मुंसिफ मजिस्ट्रेट के सामने पेश किया गया। मजिस्ट्रेट ने उसे जेल भेज दिया।
विज्ञापन


नरेश के फरार होने की वजह से गिरफ्तारी नहीं हो पा रही थी। कचहरी में उसके आने की सूचना मिली तो गिरफ्तार कर लिया गया। अब एसिड अटैक प्रकरण के सभी आरोपियों की गिरफ्तारी हो चुकी है। जितेंद्र कौशल, प्रभारी निरीक्षक फरीदपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें