फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: फर्जी बैनामे के मामले में आरोपी को भेजा जेल

विज्ञापन
विज्ञापन
आंवला। भूमि के फर्जी बैनामे और धोखाधड़ी के मामले में पुलिस ने एक और आरोपी को गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया। वहां से उसे जेल भेजा गया है।
विज्ञापन

सीओ हेमंत उपाध्याय के अनुसार, पुलिस ने मामले में वांछित चल रहे भमोरा के भोलापुर निवासी रामेश्वर को सुबह अलीगंज बस अड्डे से पकड़ा। पुलिस के अनुसार, यह मामला कथित तौर पर कूटरचित दस्तावेज तैयार कर दूसरे की जमीन का फर्जी बैनामा कराने से जुड़ा है। मामले में शिकायतकर्ता ने आरोप लगाया था कि साजिश और आपसी मिलीभगत के जरिए जमीन के दस्तावेजों में हेराफेरी कर भूमि का बैनामा दूसरे के नाम करा दिया गया।
विज्ञापन

23 जनवरी को भमोरा के भोलापुर, मजरा सैदपुर कनी के चेतराम सिंह ने शिकायत कर आरोप लगाया था। इस मामले में कार्रवाई करते हुए रामप्रसाद को आठ जुलाई को गिरफ्तार किया गया था। इसके बाद 14 सितंबर को देवेंद्र उर्फ गुड्डू, नन्हे, रविंद्र, चंद्रभान, गजेंद्र और ओमवती को गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश कर जेल भेजा गया। अब इसी मुकदमे में रामेश्वर की गिरफ्तारी हुई है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें