मोबाइल ने खोली पोल, काफी समय से प्रताड़ना झेल रहा था किशोर
एसपी दक्षिणी के मुताबिक, पुलिस ने जब नबी हसन के मोबाइल की जांच की तो उसमें करीब 40 अश्लील वीडियो मिले। इनमें से ज्यादातर को नबी हसन ने खुद ही बनाया था। एक 13 साल का किशोर कई वीडियो में दिखा। उसके साथ नबी हसन गलत हरकत करते हुए वीडियो बना रहा था। पुलिस ने मदरसे जाकर जांच की तो वहां पढ़ने वाला शाहजहांपुर जिले का निवासी किशोर मिल गया।
शुरू में झिझक रहे किशोर को पुलिस ने हौसला दिया तो उसने बताया कि काफी समय से नबी हसन ये सब कर रहा है। वह अपने फरीदपुर के मकान पर भी उसे कई बार ले जाकर हरकत कर चुका है। वह उसका अश्लील वीडियो बनाता था और किसी को बताने पर वीडियो वायरल करने व उसे जान से मारने की धमकी देता था। किशोर के पिता को पुलिस ने थाने बुला लिया। उनकी ओर से भी नबी हसन के खिलाफ फरीदपुर थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई गई। नबी हसन को रिमांड मजिस्ट्रेट के सामने पेश किया गया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया।
एसपी दक्षिणी अंशिका वर्मा ने बताया कि हैदरी दल से जुड़ा नबी हसन अपने ही मदरसे में पढ़ने वाले 13 साल के किशोर का काफी समय से उत्पीड़न कर रहा था। वह इस कृत्य के वीडियो बनाकर भी सोशल मीडिया पर वायरल कर रहा था। इसके लिए अपने ही दोस्त के नंबर से उसने आईडी बना रखी थी। उसके खिलाफ दो मुकदमे दर्ज कर उसे जेल भेजा गया है।