नवाबगंज 1 एसडीएम को ज्ञापन देते ओलोग
गांव भूडा रामनगरिया निवासी महिला के घर में घुसकर जान से मारने की कोशिश के आरोप में चार लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। उन्होंने पुलिस को बताया कि गांव के कुछ लोग उनसे रंजिश मानते हैं। पांच मई को चार लोग हथियार लेकर उनके घर में घुस गए। जान से मारने की नीयत से धारदार हथियार उनके गले पर रख दिया। आसपास के लोग पहुंचे तो उनको बचाया। सूचना पर गई पुलिस ने छानबीन करके एक तमंचा और धारदार हथियार बरामद किया। इंस्पेक्टर अरुण कुमार ने बताया कि मामला मारपीट का लग रहा है। जांच की जा रही है।