फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: दहेज के लिए विवाहिता को घर से निकालने का आरोप

विज्ञापन
विज्ञापन
मीरगंज। थाना क्षेत्र के गांव नंदगांव निवासी लालाराम ने अपनी बेटी के ससुराल वालों पर दहेज मांगने का आरोप लगाकर थाने में छह लोगों के खिलाफ सोमवार को रिपोर्ट दर्ज कराई है। पीड़ित लालाराम ने बताया कि उसने अपनी पुत्री दीक्षा की शादी डेढ़ वर्ष पूर्व ग्राम चिटौली थाना फतेहगंज पश्चिमी निवासी विपिन से की थी। शादी के कुछ माह बाद से ही ससुराल पक्ष के लोग बेटी को दो लाख रुपये नकद लाने के लिए प्रताड़ित करने लगे। उनका आरोप है कि छह अगस्त की रात को ससुराल वालों ने दीक्षा को कमरे में बंद कर पीटा। रात में सूचना मिलने पर जब वह वहां पहुंचे तो बेटी कमरे में बंद मिली। थाना अध्यक्ष प्रयागराज सिंह ने बताया कि दहेज मांगने व अन्य आरोपों में रिपोर्ट दर्ज की गई है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें