फतेहगंज पश्चिमी। गांव रहपुरा जागीर निवासी दुर्गा प्रसाद और उनके रिश्तेदार को रास्ते में रोककर रंजिशन पीटने के आरोप में चार नामजद और 10 अज्ञात लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है।
दुर्गाप्रसाद ने पुलिस को बताया कि वह बलखेड़ा बिलासपुर थाना खजुरिया निवासी रिश्तेदार राजेश के साथ बाइक से बरेली जा रहे थे। एक डिग्री कॉलेज के पास गांव रहपुरा जागीर निवासी उमेश कुमार, प्रमोद कुमार, रोहित समेत 10-12 लोगों ने रोक लिया। बाइक सवार दोनों लोगों पर जानलेवा हमला किया। सूचना पर मौके पर गए सनातन सेवा संगठन के लोगों को देखकर आरोपी भाग गए। घटना के दौरान राजेश की सोने की अंगूठी और चेन छीनकर ले गए। थाना प्रभारी प्रयागराज सिंह ने बताया कि आरोपियों की तलाश की जा रही है।