शाही। गांव गौहाना स्थित सरकारी तालाब में मछली और कछुओं की चारी का आरोप है। चौकीदार ने रोका तो उसको जान से मारने की धमकी और तालाब में जहर डालने की धमकी भी दी। पूर्व अध्यक्ष मत्सय जीवी सहकारी समिति की तहरीर पर पुलिस ने दो सगे भाइयों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है।
पूर्व अध्यक्ष मत्सय जीवी सहकारी समिति लिमिटेड विजयपाल निवासी हौंसपुर ने पुलिस को बताया कि गौहाना स्थित 2.605 हेक्टेयर का तालाब समिति के नाम 10 साल से आवंटित है। समिति यहां नियमानुसार मत्सय पालन करती है। 14 जून की शाम गेटम तालाब पर आया। आटा लगाकर मछली चोरी करने लगा। चौकीदार उमेश कुमार और उसकी पत्नी पूनम ने उसको पकड़ लिया। फिर गेटम ने बताया, कछुआ पकड़ता है। उसको बेच दिता है। मछली केवल खाने के लिए पकड़ी है। फिर चौकीदार और उसके परिवार को जान से मारने की धमकी दी। तालाब में जहरीली दवा डालकर मछलियां नष्ट करने की भी धमकी देते हुए भाग गया। उसने पट्टेदार विजयपाल को गोली मारकर हत्या करने की धमकी दी। कहा, पुलिस मेरी जेब में है। 11 जून को गेटम और उसका सगा भाई लाखन तालाब से फिर चोरी करते दिखे। ललकारने पर गन्ने के खेत में छिपकर भाग गए। अबतक लाखों रुपये का नुकसान हो चुका है। कुछ अन्य लोगों पर मछली चोरी का एक मुकदमा कोर्ट में लंबित है। थानाध्यक्ष देवेंद्र सिंह ने बताया कि गेटम और लाखन को नामजद करके जांच शुरू की है।