बरेली। महिला ने जेवर हड़पने और जानलेवा हमला करने का आरोप लगाते हुए बारादरी थाने में भाई व अन्य मायके वालों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है।
जोगी नवादा निवासी शबनूर ने पुलिस को बताया कि पांच साल पहले उसका निकाह अजहर से हुआ था। इस दौरान उसका भाई खिदमत अक्सर उसकी ससुराल आता रहता था। वह शबनूर के सोने-चांदी के जेवर सुरक्षित रखने के बहाने अपने साथ ले गया। रविवार को शबनूर अपने मायके पहुंचीं और भाई खिदमत से अपने जेवर मांगे। आरोप है कि भाई खिदमत, अजमत, जुवैननिशा और एक भतीजे ने उन पर हमला कर दिया। खिदमत ने धारदार हथियार से सिर पर प्रहार कर दिया, इससे वह गंभीर रूप से घायल हो गईं।
खुशनूर ने बताया कि उनकी गोद में उनका डेढ़ साल का बेटा अजरूल था। हमले में वह भी घायल हो गया। शोर सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया। पीड़िता ने बताया कि भाई ने उसे जान से मारने की धमकी दी और जेवर लौटाने से इन्कार कर दिया। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।