फरीदपुर। तीन लाख रुपये के 35 किलो मानव बालों को विक्रेता से छीन लिया गया। उसने सात लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है।
फरीदपुर इंस्पेक्टर राधेश्याम ने बताया कि नवाबगंज के गेला टडा गांव निवासी उमेश कुमार ने तहरीर दी कि वह मानव बालों को खरीदने और बेचने का काम करते हैं। उनके आदमी गली-गली जाकर औरतों के सिर के टूटे हुए बाल खरीदते हैं। फिर उन बालों की बिक्री करते हैं।
जनवरी में बाल खरीदने के संबंध में उसके पास प्रदीप नाम के व्यक्ति का कॉल आया। उसने थोक में मानव बल खरीदने को कहा। 9,000 रुपये प्रति किलो के हिसाब से बाल खरीदने का सौदा हुआ। उनके पास 35 किलो बाल थे। उन्हें लेने के लिए प्रदीप, फारुख, सूरज व चार अज्ञात लोग आए। भूरे क्रिया के पास में रोड पर बाल बेचने पहुंचा। आरोपियों ने उसके हाथ से 35 किलो बाल छीन लिए। कार में सवार होकर भाग गए।