फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: विक्रेता से नकदी और फोन छीनने का आरोपी गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
भुता। पुलिस ने पिछले शुक्रवार की शाम अमरूद विक्रेता से नकदी और फोन छीनने के मामले में एक आरोपी को गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया, जबकि दूसरे की तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन

पुलिस के अनुसार, पिछले शुक्रवार की शाम कस्बा निवासी शेर सिंह को उदयपुर वाली पुलिया के पास रोका गया। आरोपी ब्रह्म दत्त त्यागी उर्फ संजय शर्मा ने थाना इज्जतनगर के ग्राम कलारी निवासी युनूस के साथ मिलकर शेर सिंह से 10,000 रुपये नकद और मोबाइल फोन छीन लिया। पीड़ित ने थाने में शिकायत दर्ज कराई थी। गुरुवार को मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने ब्रह्म दत्त उर्फ संजय शर्मा को फरीदपुर रोड लाड़पुर वाली पुलिया के पास से गिरफ्तार किया। उसके पास से छीना गया मोबाइल फोन और 1850 रुपये बरामद किए गए। सीओ संदीप सिंह के अनुसार, आरोपी पर जानलेवा हमला सहित लगभग एक दर्जन मामले दर्ज हैं। दूसरे आरोपी की तलाश जारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें