फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: 27 लाख की अफीम के साथ तस्करी का आरोपी गिरफ्तार, दो फरार

Sat, 01 Jun 2024 05:52 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स और बारादरी पुलिस की टीम ने 27 लाख की अफीम के साथ एक तस्करी के आरोपी को गिरफ्तार कर लिया, जबकि उसके दो साथी मौके से भाग निकले।
विज्ञापन

टीम ने बृहस्पतिवार रात रुहेलखंड यूनिवर्सिटी के पास तुलसीनगर हाथी वाला गेट से एजाजनगर गौटिया चांद मस्जिद निवासी अफरोज को गिरफ्तार किया। अफरोज ने बताया कि जगतपुर गौटिया का बब्बू उसे माल सप्लाई करता है। बब्बू ने ही अफरोज और उसके पड़ोसी सहजुल को अफीम दी थी। अफीम ग्राहकों को बेचने के बाद तीनों रकम आपस में बांट लेते हैं।
आज भी ग्राहकों को अफीम बेचने तुलसीनगर ग्राउंड के पास आए थे, लेकिन पकड़ लिए गए। अफरोज के साथी सहजुल और बब्बू मौके से फरार हो गए। अफरोज के पास से 2.625 किलो अफीम और एक मोबाइल फोन बरामद हुआ है। बारादरी थाने में एनडीपीएस की रिपोर्ट दर्ज कर की गई है।
विज्ञापन

पिछले साल भी मेरठ की एंटी नारकोटिक्स टीम ने तुलसीनगर मैदान के पास से फरीदपुर के बेहरा निवासी फरमान व राशिद समेत तीन तस्करों को गिरफ्तार किया था। बारादरी थाने में इनके खिलाफ मुकदमा दर्ज हुआ था, लेकिन बाद में कार्रवाई ठंडे बस्ते में डाल दी गई।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें